Jagdalpur

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी जगदलपुर से हुई है, जहां ये शतिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए टेंट कारोबारी धर्मेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से बचाने के नाम पर एक रिटायर्ड अफसर से लाखों रुपये की ठगी की। मामले की जांच रायपुर पुलिस के राखी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र चौहान खुद को उच्च अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों को झांसे में लेता था और सरकारी जांच या कार्रवाई से बचाने का भरोसा दिलाकर पैसे ऐंठता था।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी को यह विश्वास दिलाया कि उसके खिलाफ एसीबी की कार्रवाई होने वाली है, लेकिन वह अपने संपर्कों के जरिए उसे बचा सकता है। इसी बहाने उसने पीड़ित से लाखों रुपये की मांग की और रकम हासिल कर ली।

बाद में जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद धर्मेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आरोपी के कुछ करीबी और सहयोगी भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। सर्विलांस के जरिए उनके गतिविधियों की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यह उजागर किया है कि किस तरह कुछ लोग सरकारी एजेंसियों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित थाने में दें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

CG Breaking : कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा पार्टी महामंत्री कमल झज्ज ने पद छोड़ा, इस्तीफा में इन कारणों का दिया हवाला

जगदलपुर : बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने अपना…

1 of 5