Jagdalpur

CG : महिलाओं के लिए सुनहरा मौका प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं पास महिलाएं भी कर सकती है आवेदन

जगदलपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन और अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल सीधे कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता मानदंडों के अनुसार, इन पदों के लिए केवल वे महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच है और जो उसी ग्राम की स्थायी निवासी हैं जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी गई है।

चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि की पुष्टि हेतु अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो जाति व अनुभव प्रमाण पत्र जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज स्व-प्रमाणित कर अवश्य संलग्न करें। यह भर्ती पूरी तरह से मानसेवी आधार पर होगी, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, कटेंगे नाम, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर : अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आपके पास राशनकार्ड है तो ये खबर आपके लिए है।…

CG Breaking : कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा पार्टी महामंत्री कमल झज्ज ने पद छोड़ा, इस्तीफा में इन कारणों का दिया हवाला

जगदलपुर : बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने अपना…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

बस्तर दशहरे में फूलरथ का पहिया टूटा! जेसीबी की लेनी पड़ी मदद, ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति

जगदलपुर : बस्तर दशहरे में फूलरथ परिक्रमा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई,…

1 of 5