Kondagaon

CG News : कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पांच नेताओं को थमाया नोटिस, एक सप्ताह के भीतर मांगा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

केशकाल : केशकाल में सचिन पायलट के हालिया बस्तर दौरे के दौरान कांग्रेस कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष सहित 5 नेताओं को नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह के ​भीतर जवाब देने को कहा है।

स्वागत समारोह के दौरान दिखी थी गुटबाजी

दरअसल, बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव सचिन पायलट बस्तर दौरे पर थे। उनकी मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। बस स्टैंड में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के दो गुट मंच के दोनों ओर एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत खड़े दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिला अध्यक्ष ने लिया बड़ा एक्शन

इस अंतर्कलह के बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बड़ा एक्शन लिया है और ब्लॉक अध्यक्ष सहित 5 नेताओं को नोटिस जारी किया है। इनमें मंच पर दो गुटों में बंटे नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सभी से एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 3