Kondagaon

CG: बंद कमरे से 40 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव:- जिले के नगर पंचायत फरसगाँव के वार्ड क्रमांक 4 चार अगस्त मंगलवार शाम को एक युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजय सेठिया उर्फ ललित (40 वर्ष), पिता दीनबन्धु सेठिया के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक विजय सोमवार रात से अपने कमरे में था। मंगलवार सुबह घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्य पर निकल गए। शाम करीब 6 बजे जब परिजन लौटे, तब भी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। विजय का शव बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की कलाई पर गहरा कट का निशान था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। कमरे में खून फैला हुआ था। वहीं, पास रखी टेबल पर एक ब्लेड भी मिला, जिसे पुलिस ने अन्य साक्ष्यों के साथ जब्त कर लिया है।घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 5