Dhamtari

CG Crime : मानवता हुई शर्मसार 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 58 वर्षीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

मगरलोड़ : मगरलोड़ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ 58 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन भी बच्ची की तरह फूल तोड़ने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी उसने घर को सुनसान देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद मासूम ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्साए परिजन मगरलोड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। बताया गया कि, आरोपी रामाकांत पटेल मगरलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था। वहीं अधेड़ के इस घिनौने कृत्य को लेकर आसापास के क्षेत्र में भी आक्रोश फैल गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11