कोंडागांव : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों की लाश तैरती हुई मिली। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थीं। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार दो दिनों तक आसपास खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को अड़ेंगा नदी के किनारे पानी में दोनों महिलाओं के शव तैरते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (उम्र 57 वर्ष) और मनाय बाई (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है।
CG News : नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में सनसनी, बाजार से नहीं लौटी थी घर
Related Posts
CG News : पिता, पुत्र और भतीजे की एक साथ जली चिता, वहीं दो भाइयों का भी एक साथ हुआ कफ़न – दफ़न
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के मसोरा टोल नाका में बीती रात खराब ख़डी ट्रक के पीछे…
CG – स्कूल बस हादसा : स्कूल बस को बुलेरो ने मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर
School bus Accident : एक दर्दनाक हादसे ने बच्चों और अभिभावकों को हिला कर रख…
CG Crime : युवक ने धमकी देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
केशकाल : छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के केशकाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
CG: भीषण सड़क हादसा: रॉयल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल, मची चीख पुकार
कोंडागांव :- जिले नेशनल हाईवे-30 पर बोरगांव पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30…
CG : BEO आफिस में छापा, घूस लेते बीईओ का बाबू गिरफ्तार, 40000 रुपये रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…
CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …
कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…
CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए जिले के सभी थाना प्रभारी …. इन्हे मिली नई जिम्मेदारी
कोण्डागांव : जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया गया…
Cg News : महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
कोंडागांव : कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केशकाल थाने में पदस्थ एक…
CG News : कक्षा पांचवी की छात्रा ने लगाईं फांसी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से लटकती मिली लाश
कोंडागांव : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स…
CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से…



























