Kondagaon

CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फरसगांव और केशकाल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अंबिकापुर, जशपुर और सारंगढ़ से पकड़ा गया, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 43 शिक्षकों को अपने जाल में फंसाकर करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपी शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से पर्सनल लोन स्वीकृत कराने का लालच देते थे। लोन स्वीकृत होने के बाद कुल राशि का 40 प्रतिशत पीड़ितों को दिया जाता था, जबकि 60 प्रतिशत रकम आरोपियों के खातों में ट्रांसफर करा ली जाती थी।

ईएमआई भरने का झांसा देकर हुए फरार

गिरोह पीड़ितों को यह भरोसा दिलाता था कि वे दो से तीन वर्षों तक लोन की ईएमआई स्वयं जमा करेंगे। इसी भरोसे में शिक्षक उनके झांसे में आ जाते थे। कुछ समय तक सब सामान्य रहने के बाद आरोपी ईएमआई जमा करना बंद कर देते और फरार हो जाते, जिससे पूरी देनदारी शिक्षकों पर आ जाती थी।

तीन महीने तक चली जांच

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगभग तीन माह तक तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की। जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर विभिन्न जिलों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी आधार कार्ड से भी लिया गया लोन

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों से ऋण स्वीकृत कराने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है।

बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अब इस मामले में फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस पूरे फर्जीवाड़े में बैंक कर्मचारियों या अन्य लोगों की मिलीभगत तो नहीं थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

1 of 6