Kondagaon

CG Breaking : देशी मशरूम खाने से 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 5 अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पलारी गांव में रविवार को देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देर रात सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

देर रात बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, पलारी गांव निवासी देवांगन परिवार ने रविवार को घर में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाकर खाई थी। भोजन करने के कुछ घंटे बाद देर रात करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजन सभी को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल कोंडागांव लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

5 मरीज अस्पताल में भर्ती, 3 को मिली छुट्टी

जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत वाले पांच मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। वहीं, तीन लोगों की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार और कुछ समय निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

पड़ोसी परिवार भी हुआ फूड पॉइजनिंग का शिकार

जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसी परिवार को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।सभी मरीजों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बारिश में जंगली मशरूम खाने से पहले बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बारिश के मौसम में उगने वाले जंगली या देशी मशरूम खाने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई जहरीले मशरूम देखने में खाद्य मशरूम जैसे ही लगते हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है।यदि मशरूम खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG News : इलाज के लिए निकली महिला जनपद पंचायत सदस्य लापता, 8 दिन से स्विच ऑफ है फोन, पुलिस तलाश में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य रैयमती कोर्राम 45 वर्ष के अचानक…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

1 of 6