Jashpur

CG News : जिला अस्पताल में रिश्वत का आरोप, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर 500 लेने का वीडियो वायरल

जशपुर : जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ₹500 रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल पर लगाया गया है। वायरल वीडियो में डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर ₹500 लेते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

CM हेल्पलाइन में हुई शिकायत

मामले को लेकर शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई है। शिकायत सामने आने के बाद जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।

डिप्टी कलेक्टर कर रहे जांच

कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोप और संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंडप सजा, बारात पहुंची … फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला…

CG News : पके कटहल खाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, तार के फंदे में फंसा; घंटों चले रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू के लालच में पेड़…

CG : जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर 50 बच्चे, उफनता नाला पार कर 2 KM पैदल सफर वर्षों से पुल का इंतजार…

जशपुर/धरमजयगढ़ : सरकार भले ही बच्चों को सुरक्षित और सुलभ शिक्षा देने के दावे…

1 of 8