Jashpur

CG News : पके कटहल खाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, तार के फंदे में फंसा; घंटों चले रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू के लालच में पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन वहां लगे तार के फंदे में फंस गया। घटना मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव की है। सूचना मिलते ही वन विभाग और जीएनडब्ल्यूएस (GNWS) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कटहल खाने पहुंचा, फंदे में फंस गया

बताया जा रहा है कि भालू कटहल खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ पर पहले से लगे तार के फंदे में उसका शरीर फंस गया, जिससे वह नीचे भी नहीं उतर पा रहा था। भालू की हालत देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

घंटों की मशक्कत के बाद सफल रहा रेस्क्यू

वन विभाग और जीएनडब्ल्यूएस की टीम ने काफी देर तक स्थिति का आकलन किया। इसके बाद विशेषज्ञों ने भालू को सुरक्षित तरीके से बेहोश किया और पेड़ की टहनी से नीचे उतारा। पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि भालू और आसपास मौजूद लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों से वन विभाग की अपील

रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले…

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG News : मंडप सजा, बारात पहुंची … फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 7