Jashpur

‘दुकानों में मिल रही घटिया शराब.. ठंडी बीयर का ले रहे ज्यादा पैसे’.. इस जिले के शराब प्रेमियों का छलका दर्द, सुशासन तिहार में की शिकायत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में इन दिनों शराब दुकान को लेकर ऐसा बवाल मचा है कि सुशासन तिहार में पहुंची शिकायत ने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आमतौर पर सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें सुनने वाले अफसरों के सामने इस बार शराब प्रेमियों ने ही मोर्चा खोल दिया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बगीचा की शराब दुकान में ग्राहकों को “घटिया क्वालिटी” की शराब थमाई जा रही है, जबकि ठंडी बियर के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है।

दुकान में रेट कुछ और बताया जाता है और वसूली कुछ और की जाती है। ऊपर से ठंडी बियर इतनी महंगी मिल रही है कि ग्राहक खरीद नहीं पा रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि दुकान में ग्राहकों के साथ “चेहरा देखकर” व्यवहार किया जाता है। किसी को तुरंत अच्छी बोतल दे दी जाती है तो किसी को खराब और गर्म माल पकड़ा दिया जाता है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि दुकान में “पहचान वालों” के लिए अलग व्यवस्था चल रही है।

सुशासन तिहार में पहुंचे नाराज शराब प्रेमियों ने प्रशासन से साफ कहा कि जब पैसे पूरे लिए जा रहे हैं तो सुविधा और गुणवत्ता भी पूरी मिलनी चाहिए। शिकायत सुनकर अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच में शराब दुकान की “असल हकीकत” बाहर आती है या मामला कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चला जाता है। फिलहाल बगीचा में यह शिकायत चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंडप सजा, बारात पहुंची … फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला…

CG Breaking : गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को गाड़ी ने रौंदा, मौके पर हुई तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही…

CG : 25 साल की युवती नाबालिक लड़के को ले कर हो गई थी …. बनाया शारीरिक संबंध …. पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज…

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

1 of 8