Raipur

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 170 के करीब, 24 घंटे में 7 नए मरीज; रायपुर में 14 एक्टिव केस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 7 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 170 के करीब पहुंच गई है। संक्रमण अब राज्य के 19 जिलों तक फैल चुका है।

रायपुर में 73 मरीज, 14 एक्टिव

राजधानी रायपुर में अब तक स्वाइन फ्लू के 73 मरीज सामने आ चुके हैं। वर्तमान में जिले में 14 मरीज एक्टिव बताए जा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

मरीजों के संपर्क में आए लोगों की होगी निगरानी

जिला नोडल अधिकारी (IDSP) की ओर से 31 अगस्त को जारी पत्र में संबंधित विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल चिकित्सा दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा दल मरीज के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट सर्विलांस करेगा। इसके साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की चिकित्सकीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला अस्पताल में बढ़ाए जा रहे बेड

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का फोकस संक्रमित मरीजों के समय पर उपचार के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी पर है।प्रदेश के 19 जिलों तक संक्रमण पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

1 of 126