Jashpur

CG Crime : धान रोपाई के दौरान खेत में चले लाठी – डंडे और धारदार हथियार, युवती को दी रेप की धमकी, सरपंच समेत 10 पर केस दर्ज

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टुकुपखना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि धान की रोपाई के दौरान एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर खेत में पहुंचे और दो ट्रैक्टरों से खड़ी धान की फसल को रौंद दिया। विरोध करने पर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती को दी रेप की धमकी

दरअसल, आवेदक संजय बड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने पत्थलगांव थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भगवानो यादव और उसके परिवार के अन्य सदस्य विवादित खेत में जबरन पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें खेत से बाहर जाने के लिए मजबूर किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान मिलो बाई के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती के साथ अभद्रता करने और उसे जबरन ले जाने के साथ दुष्कर्म की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम सरपंच गरीब साय समेत 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

किस बात पर हुआ विवाद?

इधर दूसरे पक्ष के भगवानो यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वह राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 73/14, रकबा 0.421 हेक्टेयर, धनेश्वर पिता लालो के नाम दर्ज है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद दूसरा पक्ष लगातार उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए विवाद कर रहा है।

सरपंच गरीब साय ने बताया

वहीं, ग्राम सरपंच गरीब साय ने बताया कि विवाद उनके सामने हुआ था। उनके अनुसार महिलाओं के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद झूमाझटकी की स्थिति बनी। सरपंच ने अन्य लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। वहीं मामले को लेकर एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि धान की रोपाई के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले…

CG News : पके कटहल खाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, तार के फंदे में फंसा; घंटों चले रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू के लालच में पेड़…

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG News : मंडप सजा, बारात पहुंची … फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 7