Jashpur

CG : पानी आंधी – तूफान का कहर कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर युवक की मौत, मां और पत्नी घायल

जशपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब तेज आंधी-तूफान भी लोगों पर भारी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नाले में बहने, वज्रपात और बारिश से जुड़ी घटनाओं में लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जहां कच्चा मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव की है। तेज आंधी और बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान कच्चे मकानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मां ने 1.80 लाख रुपये में बेचा अपना बच्चा पश्चिम बंगाल से 10 माह का मासूम बरामद, मां समेत 5 गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

CG Crime : शादी के बाद दोस्त ने मनाया सुहागरात! सेक्स के लिए तीसरे दोस्त को भेजने की थी तैयारी, जाने फिर कैसे हुआ खुलासा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने…

CG News : पके कटहल खाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, तार के फंदे में फंसा; घंटों चले रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू के लालच में पेड़…

1 of 8