जशपुर : जिले के तुमला थाना क्षेत्र के गंजियाडीह गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि कोल्हनझरिया गांव की रहने वाली युवती अपने कथित प्रेमी की शादी तय होने से नाराज थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती करीब तीन घंटे से अधिक समय तक टॉवर पर मौजूद रही, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने युवती को टॉवर पर चढ़ा देखा तो तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।























