Surajpur

CG – Minor Rape : अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हुई हैरान

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन दुष्कर्म की खबर निकलकर सामने आती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बेटी के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचें और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

1 of 8