मध्य प्रदेश

Cow Killing : गाय के साथ हैवानियत! दरिंदों ने थन काटे, मुंह कुचला और जननांगों पर किया हमला, गौहत्या के विरोध में बजरंग दल ने किया चक्काजाम

दमोह : जिले के ग्राम चंडी चोपरा में हाल ही में एक गाय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के दौरान गाय के दूध देने वाले थनों को काटा गया, मुंह कुचल दिया गया और जननांगों पर भी हमला किया गया। इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज़ बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबेरा बस स्टैंड से बाईपास तक जुलूस निकालते हुए दमोह-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी देवी सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। एएसपी भदौरिया ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में चार दिन पहले ही अपना पदभार ग्रहण किया है, लेकिन इस मामले को प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस के आश्वासन के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। मौके पर तहसीलदार सोनम पांडे, थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी, एएसआई अशोक सिंह, सुंदर सुमन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39