Surajpur

CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुई वारदात

पुलिस के अनुसार घटना 27 जून की शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी। वापस लौटते समय पति ने कोसना (चावल से बनी स्थानीय शराब) पी ली, जिससे वह नशे में हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे रास्ते में चार युवकों ने दंपती को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले महिला के पति को काबू कर बंधक बना लिया और फिर महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दंपती को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। महिला किसी तरह अपने पति के साथ घर पहुंची, लेकिन भय और सदमे के कारण तुरंत शिकायत नहीं कर सकी।

दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

घटना के दो दिन बाद परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। उनके समझाने पर पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चारों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋतु यादव (30) सहित रामजी (25), कपिल और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आदतन अपराधी हैं आरोपी

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ऋतु यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह पहले हथियारबंद लूट के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था।

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

1 of 11