Surajpur

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

सूरजपुर : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस चौकियों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। कोतवाली, प्रतापपुर, ओड़गी, प्रेमनगर और विश्रामपुर थाना समेत विभिन्न चौकियों में बदलाव किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह नाले में मिले युवक के शव की 8 दिन बाद सुलझी गुत्थी, जांच के दौरान हो गई एक और मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या किए…

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

1 of 13