ब्रेकिंग न्यूज़

Factory Blast : केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

तेलंगाना : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बूझाने की कोशिश कर रही है।

बताया गया कि, आज सुबह 7 बजे करीब तेलंगाना के संगारेड्डी में पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया। जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई और 15 से 20 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि, दूर-दूर तक धुएं के गुब्बारे उठते नजर आए।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आशंका जताई जा रही है कि, इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 25