Janjgir - Champa

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के खिलाफ जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर 70 हजार रुपये की मांग करने के मामले में मुख्य आरोपी अकबर खान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवती की आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग कर रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे बिहार से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी अकबर खान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पूरे मामले में जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग करने वालों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

1 of 15