बिहार

IPS Transfer Breaking : पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के एसपी, 27 IPS अफसर इधर से उधर

पटना : बिहार सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कई महत्वपूर्ण इकाइयों और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में पूर्णिया जिला भी शामिल है, जहां एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में भेजा गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सीमांचल क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण जिले में नए नेतृत्व को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा बनी हुई है। राजधानी पटना में भी पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शहर के तीनों सिटी एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा भागलपुर और गया में भी नए नगर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। गया और दरभंगा में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पदों पर भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल के दौरान कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बटालियन और प्रशिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5 पटना का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7 कटिहार भेजा गया है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मधुबनी : बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के…

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।…

1 of 7