Janjgir - Champa

CG : बिना सूचना किराये पर रखना पड़ा महंगा, मकान मालिक पर पुलिस ने दर्ज की FIR, 4 लोगों को बिना सत्यापन के किराये पर रखा

जांजगीर-चांपा : जिले में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मकान मालिक ने दूसरे राज्य के चार लोगों को बिना किरायानामा तैयार किए और पुलिस को सूचना दिए अपने मकान में किराये पर रखा था। पुलिस के अनुसार, किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदी में जांच के समय यह मामला सामने आया।

जांच में पाया गया कि मकान मालिक ने चार बाहरी व्यक्तियों को किराये पर तो रखा, लेकिन नियमानुसार इसकी जानकारी संबंधित थाना में नहीं दी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि किरायेदारों का सत्यापन सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद जरूरी है और इसकी अनदेखी कानून का उल्लंघन है।

पुलिस ने जारी की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले के सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले प्रत्येक किरायेदार की जानकारी संबंधित थाना या चौकी में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही किरायानामा भी नियमानुसार तैयार करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किरायेदार सत्यापन के नियमों का पालन नहीं करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

1 of 14