बिहार

IAS Transfer Breaking : बदले गए इन 11 जिलों के कलेक्टर, कई विभागों के सचिव भी इधर से उधर, सरकार ने जारी की 21 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

पटना : बिहार सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस फेरबदल के तहत राजधानी पटना समेत राज्य के 11 जिलों के जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) को बदल दिया गया है। करीब दस वर्षों से परीक्षा समिति की कमान संभाल रहे आनंद किशोर अब केवल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। उनके कार्यकाल में बिहार बोर्ड ने कई प्रशासनिक और तकनीकी बदलाव देखे, हालांकि हाल के दिनों में कुछ विवादों के कारण भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था।

वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। सबसे बड़ा बदलाव राजधानी में देखने को मिला है, जहां पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। उनकी जगह नालंदा (बिहार शरीफ) के जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी और जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

​इसी क्रम में खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है, जहां वे प्रभारी सचिव (मद्य निषेध), प्रभारी सचिव (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस व्यवस्था से अजय यादव और चंद्रशेखर सिंह जैसे अधिकारी अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो जाएंगे। मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का तबादला करते हुए उन्हें बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है, जिससे अमित कुमार पांडेय अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। मुजफ्फरपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को कमान सौंपी गई है।

जहानाबाद की डीएम को भेजा गया भागलपुर

सामाजिक सुरक्षा के निदेशक धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिड वाई भूटिया को जहानाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जहानाबाद की वर्तमान डीएम अलंकृता पांडेय को भागलपुर के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह को अब नालंदा (बिहार शरीफ) का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के डीएम सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है, जिससे राहुल कुमार इस प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। पूर्वी चंपारण में अब कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है, और उनके जाने से रिक्त हुए कृषि निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

“पति आवारा हो तो कंडोम सहारा हो विश्व एड्स दिवस पर बेबाक नारों की गूंज जागरूकता रैली बनी चर्चा का केंद्र

बिहार/समस्तीपुर : विश्व एड्स दिवस पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल में वह मंज़र देखने…

Political News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगबबूला 7 दिग्गज नेताओं को किया पार्टी से बाहर, जारी किया निष्कासन का आदेश

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के…

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

तीन बच्चों की मां ने भाई से रचाई शादी, सालों से था दोनों के बीच अफेयर, अब साथ जीने मरने की खाई कसमें

वैशाली : कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो रिश्ते देखे जाते हैं और न…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

1 of 8