Janjgir - Champa

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब से नर कंकाल बरामद हुआ। घटना गुडफीड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे स्थित संताल तालाब की है, जहां स्थानीय लोगों की नजर पानी में पड़े कंकाल पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के दौरान कंकाल के पास मिले कपड़े और अन्य सामान के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान शिव कुमार यादव के रूप में की। बताया जा रहा है कि शिव कुमार करीब एक वर्ष से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने राहौद चौकी में दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा और आशंकाओं का दौर शुरू हो गया।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि युवक की मौत किसी दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17