Janjgir - Champa

CG Breaking : पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित SP ने लिया कड़ा एक्शन

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा एक आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए मुलमुला थाना लाया गया था, जहां उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। इसी दौरान आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर थाना परिसर से फरार हो गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित

मामले की प्राथमिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी विजय पांडेय ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि पुलिस अभिरक्षा में रखा आरोपी थाना परिसर से कैसे फरार हो गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

1 of 15