Raipur

आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट

रायपुर : देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। आज सावन का आखिरी सोमवार है और आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है और बादल छाए हुए हैं आशंका है कि राजधानी में आज भी भारी बारिश होगी। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चोरी का शक या भीड़ का इंसाफ साप्ताहिक बाजार में दो महिलाओं की पिटाई, वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल

सूरजपुर : बड़कापारा के साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक ने देखते ही देखते ऐसा रूप…

1 of 150