Janjgir - Champa

CG: पत्नी की हत्या को करंट हादसा बनाने की साजिश, ये हाई पूरा मामला

जांजगीर-चांपा:- जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की साजिश रच डाली। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे करंट लगने से मौत का रूप देने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका ललिता मिरी की मौत की सूचना उसके पति महेंद्र कुमार मिरी ने पुलिस को दी थी। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले को संदिग्ध मानते हुए गहराई से जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले, जिससे पति पर शक गहराता गया। कड़ी पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। खुलासा हुआ कि आरोपी का किसी अन्य महिला से कथित संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की रात आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बाथरूम में ले जाकर पानी से भरी बाल्टी में इमर्शन रॉड डालकर फर्जी सीन तैयार किया, ताकि घटना करंट लगने से हुई लगे। पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 15