Janjgir - Champa

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक सिखाने के चर्चित मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। जिस युवती ने कुछ दिन पहले दूल्हे की इस हरकत पर बारात को बैरंग वापस लौटा दिया था, उसने अब उसी युवक के घर जाकर उससे शादी कर ली है। यह खबर पूरे इलाके में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला यह है कि बीते 23 जून को युवक संतकुमार राय जब शराब के नशे में बारात लेकर पहुँचा था, तब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए बारात लौटा दी थी। लड़की के इस साहसी कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी और यहाँ तक कि 25 जून को एसपी (SP) ने युवती को सम्मानित भी किया था।

युवती ने उसी युवक से की शादी

इसके बाद 30 जून को परिवार परामर्श केंद्र में युवती ने इस मामले में चार्ज भी लिया था। लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल गई है; युवती खुद युवक के गांव खोखरा पहुँची और वहाँ जाकर उसने संतकुमार राय से ही विवाह कर लिया।पहले समाज के सामने बहादुरी की मिसाल पेश करने वाली इस युवती के अचानक बदले फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 15