Janjgir - Champa

CG News : कच्ची दीवार ढहने से 11 बकरियों की मौत, गरीब पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जांजगीर-चांपा : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 11 बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीवार के पास करीब 20 से 30 बकरियां और बकरे मौजूद थे। दीवार गिरने से कई बकरियां मलबे में दब गईं, जिनमें गर्भवती बकरियां भी शामिल थीं।

वहीं चार बकरों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद गरीब पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी गई है। मृत बकरियों और बकरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पशुपालक के मुताबिक इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गरीब परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है, ताकि आकस्मिक हादसे में हुए इस बड़े नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित पशुपालक परिवार को कितनी राहत मिलती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

1 of 15