जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग बालिका से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग पीड़िता से संपर्क किया और दोस्ती बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना पामगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

























