Uttar Pradesh

बारात आते ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन, दूल्हे को साली के साथ लेने पड़े सात फेरे

बारात आते ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन, दूल्हे को साली के साथ लेने पड़े सात फेरे

बदायूं : बारात स्वागत की पूरी तैयारी हो गई थी। घर वाले बेटी की शादी को लेकर खुश नजर आ रहे थे। इसी दौरान बेटी ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिवार वाले अपना माथा पीटने लग गए थे। इसी दौरान छोटी बेटी ने उनकी लाज रख दी। दरअसल बारात आने से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। फिर छोटी बेटी ने अपने होने वाले जीजा के साथ शादी रचाई। हैरान कर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को यहां एक लड़की की शादी होनी थी। घर पर मेहमानों का तांता लगा था और शादी की सारी तैयारियां अपने अंतिम चरण में थीं। तभी शुक्रवार को अल सुबह होने वाली दुल्हन गुपचुप तरीके से अपने घर से गायब हो गई। परिजनों को जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। बदनामी और समाज में होने वाली किरकिरी के डर से परिवार ने पहले तो चुपचाप उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब मजबूरी में उन्होंने लड़के पक्ष को सारी बात बताई।

छोटी बहन ने बचाई परिवार की लाज

दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। सभी तैयारियों और मेहमानों के आने के बाद शादी तोड़ने का मतलब दोनों परिवारों के लिए बड़ी बदनामी थी। ऐसे में एक हैरतंगेज फैसला लिया गया। तय हुआ कि फरार हुई दुल्हन की छोटी बहन से ही दूल्हे की शादी करवा दी जाए। छोटी बहन ने भी परिवार की लाज रखने के लिए इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया। तय तारीख पर शाम को बारात धूमधाम से आई, छोटी बहन को दुल्हन बनाकर मंडप में बिठाया गया और सारी रस्में पूरी होने के बाद रविवार सुबह उसकी खुशी-खुशी विदाई भी कर दी गई।

पुलिस ने ढूंढ़ निकाली फरार दुल्हन

एक तरफ छोटी बहन का विवाह संपन्न हो चुका था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने लापता युवती की तलाश जारी रखी। आखिरकार, पुलिस ने युवती को गांव के ही उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला। लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब युवती ने अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पकड़ ली। पुलिस द्वारा युवती के मिलने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जीजा साली की अनोखी शादी अब हर कहीं सुर्खियों में बनी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

बेटी को चारा लाने भेजा था खेत वही प्रेमी के संग सेक्स करते पकड़ी गई, फिर क्या पिता को ही चुकानी पड़ी ये बड़ी कीमत..

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

रेप के मामले को सेटलमेंट करने पीड़िता के घर पहुंचे तीन BJP नेता, युवती ने चुपके से बना लिया वीडियो, FIR दर्ज

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आए यौन शोषण के सनसनीखेज मामले ने राजनेताओं पर…

1 of 29