Uttar Pradesh

सोती रहीं 11 साल की जुड़वां बेटियां, पिता ने रेत दिया गला, कई घंटों तक शवों के पास बैठा रहा हत्यारा दवा कारोबारी

उत्तर प्रदेश:- कानपुर शहर में एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक दवा कारोबारी ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने घर के अंदर सोते हुए बच्चों का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। लाशें देखकर उनकी मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

रविवार तड़के की है ये वारदात

घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे हुई। मृतक दोनों बच्चियां रिद्धि और सिद्धि 11 वर्ष की जुड़वा बहनें थीं। परिवार में पिता शशि रंजन मिश्रा (दवा कारोबारी), मां रेशमा मिश्रा और 6 वर्षीय छोटा बेटा गन्नू भी रहता है।

फर्श पर पड़े थे दोनों बच्चों के शव

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर का नजारा बेहद भयावह था। दोनों बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे और पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के पास ही बैठा हुआ था और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

पत्नी रेशमा ने दी पुलिस को जानकारी

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पत्नी रेशमा ने फोन पर हत्या की सूचना दी थी। पुलिस जब पहुंची तो पिता शशि रंजन बच्चों की लाशों के पास मौजूद था। बच्चों को सोते समय ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

अभी तक हत्या के कारणों का नहीं चला पता

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिता ने अपनी ही मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या क्यों की? पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आरोपी शशि रंजन मिश्रा पूछताछ के दौरान कुछ भी बोलने से मना कर रहा है। वह पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, पति-पत्नी के बीच किसी विवाद, मानसिक स्वास्थ्य या किसी अन्य गुप्त कारण की जांच कर रही है।

घर पर मौजूद थी मां

मां रेशमा इस वक्त बेहद सदमे में है। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मां घर पर ही मौजूद थी, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या वह सो रही थी या फिर हत्या के बाद उसे पता चला। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या मां ने हत्या को रोकने की कोशिश की या फिर घटना के बाद ही उन्हें पता चला।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

1 of 30