Uttar Pradesh

शादी में किन्नरों का हंगामा, 21 हजार की मांग पर फायरिंग, दूल्हे का भाई घायल, 6 गिरफ्तार

बदायूं:- बदायूं में शादी समारोह की खुशियों के बीच अचानक फायरिंग और चीख-पुकार मच गई। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में गुरूवार सुबह ऐसा ही सनसनीखेज मंजर सामने आया, जब नेक मांगने पहुंचे किन्नरों ने पूरे समारोह को रणक्षेत्र में बदल दिया। सात फेरों से पहले यहां हुए इस बवाल में दुल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी प्रेमसिंह की बेटी की बारात बीते बुधवार रात आई थी। गुरुवार तड़के सात फेरों की रस्म की तैयारी चल रही थी। तभी बोलोरो गाड़ी में पहुंचे किन्नरों ने 21 हजार रुपये नेक की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जबकि दुल्हप पक्ष की ओर से 2100 रुपये देने की बात कही गई। बस यहीं से बात बढ़ती चली गई और कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए अर्धनग्न होकर माहौल बिगाड़ा और फिर तमंचे निकालकर फायरिंग कर दी। भगदड़ के बीच लाठी-डंडों से हमला कर दुल्हे के भाई गौरव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

आरोप है कि किन्नरों द्वारा 21 हजार रुपये की मांग और दुल्हा पक्ष द्वारा 2100 रुपये देने पर नाराज आरोपियों ने नाजायज तमंचों से फायरिंग कर बरातियों की जान जोखिम में डाल दी। मारपीट करते हुए दुल्हे के भाई गौरव को घायल कर दिया साथ ही अन्य लोगों के साथ भी जमकर मारपीट करते हुए तांड़व मचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोच लिया, जिनके पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, कैंची, डंडे और बोलोरो गाड़ी बरामद की। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

बड़ा हादसा : दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, छह मजदूरों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23