ब्रेकिंग न्यूज़

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर : ओडिशा के पूरी में जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है। रथ यात्रा को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर और आस-पास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन एक आरोपी ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा दी और एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ पुजारी की हत्या कर दी गई है। पुजारी की पहचान जगन्‍नाथ दीक्षित के रूप में हुई है। उनका शव पटजोशी के घर के ठीक सामने खून से लथपथ मिला था। बताया जा रहा है कि, जिस इलाके में पुजारी का शव मिला है उस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और इसके बाद भी पुजारी की हत्या होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस वजह से की गई पुजारी की हत्या

इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमे एक व्यक्ति पुजारी के शव को फेंकता हुआ नजर आ रहे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई देने वाला व्यक्ति पटजोशी है। बताया जा रहा है कि, पतजोशी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि, पुजारी ने उससे पाने पैसे वापस मांगे थे।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरी के सिटी DSP प्रशांत कुमार साहू टाउन पुलिस स्टेशन आईआईसी के साथ मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच के लिए सैंपल एकत्र किया हैं। जबकि दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेज दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले की जानकरी देते हुए पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने कहा कि, हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है। सीसीटीवी फुटेज को एकत्र कर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

1 of 27