Uttar Pradesh

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक, 2019 और 2020 बैच के 38 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 5 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा और सीतापुर के राजा गणपति आर को जिलों से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश में प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील सिंह को मुजफ्फरनगर और जोगिंदर सिंह को बिजनौर कलेक्ट्रेट की कमान सौंपी गई है। वहीं, सिद्धार्थनगर के DM गौरव सिंह सोगरवाल और महराजगंज के DM शिवशरणप्पा जीएन को दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। गौरव को महराजगंज और शिवशरणप्पा को सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया है।

3 IAS अफसरों को शासन में मिली नई जिम्मेदारी

योगी सरकार ने तीन जिलों के कलेक्टरों को सरकार में नई जिम्मेदारी दी है। सीतापुर के DM राजा गणपति आर को निदेशक, सूडा बनाया गया है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के DM उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास और बिजनौर के कलेक्टर उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रथमेश कुमार का प्रमोशन कर उन्हें सीतापुर का DM बनाया गया है। वहीं, सीएम के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महराजगंज के कलेक्टर गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का नया DM बनाया गया है।

कई नगर आयुक्त बदले

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के CDO शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ की सीडीओ नुपुर गोयल का ट्रांसफर ग्रेटर नोएडा के एसीईओ पद पर किया है।

2019-20 बैच के अफसरों का तबादला

आदेश के मुताबिक, 2019 और 2020 बैच के 38 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किसी को नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है तो किसी को जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा मंडलों में अपर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के पद पर भी तैनाती की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक गंभीर रूप घायल

लखीमपुर खीरी : जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया।…

1 of 31