सोशल मीडिया

झाड़ियों में छिपकर महिला के साथ सेक्स कर रहा था युवक! गांव वालों ने पकड़कर दी तालिबानी सजा, आधा सिर मुंडवाकर जबरन पिलाई पेशाब देखे पूरा वायरल वीडियो

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में एक युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों को एक युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी से अवैध संबंध होने का शक था। गांव वालों ने एक युवक को जंगल में घेरकर पकड़ लिया। पहले उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई गई। चेहरे पर कालिख पोती और फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को जबरन पिला दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी से अवैध संबंध होने का शक था। आरोप है कि इसी शक के चलते गांव के कुछ लोगों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। 24 सितंबर को युवक अपनी बहन के यहां आया था। दोपहर में मौका पाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने जंगल पहुंच गया। वहां दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसे पकड़कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद कैंची और रेजर मंगवाकर उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवा दी गई।

कालिख पोती, पेड़ से बांधकर पीटा

आरोप है कि युवक के गिड़गिड़ाने के बावजूद आरोपी उसे लाठी-डंडों से पीटते रहे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला से बोतल में पेशाब करवाया गया और उसे जबरन पिलाया गया। परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। पीड़ित की शिकायत पर अनीता देवी, उमेश कुमार, रिश्रीपाल, जोगेन्दर, अंजली देवी, शकुंतला देवी और बुंदी देवी समेत सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 21