अपराध

पार्टनर से संबंध बनाने में होती थी दिक्कत इसलिए मां ने 5 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट, बच्चे के चलते नहीं हो पा रहा था मिलन

कृष्णागिरी : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने 5 महीने के बच्चे की सिर्फ इस बात के लिए हत्या कर दी क्योंकि वह पार्टनर से संबंध नहीं बना पा रही थी। बताया जाा रहा है कि आरोपी मां ने बच्चे का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल मामले में मासूम के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चिन्नाट्टी गांव के रहने वाले सुरेश दिहाड़ी मजदूर है और उसकी शादी 26 वर्षीय भारती से हुई थी।

बताया गया कि सुरेश के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां 5 और 4 साल की हैं। हाल ही में भारती ने 5 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। 5 नवंबर को मुझे जानकारी दी गई कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया। उसे केलामंगलम स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, घटना के कुछ दिनों बाद सुरेश को अपनी पत्नी पर संदेह हुआ और उसने भारती का फोन चेक किया जिसमें कथित रूप से फोटो, चैट्स और वॉयस मैसेज मिले। इसके बाद उसने तुरंत केलामंगलम पुलिस को जानकारी दी।

बताया गया कि भारती का सुमित्रा नाम की महिला से पिछले तीन वर्षों से संबंध चल रहे थे। तीसरे बच्चे के जन्म के बाद दोनों के बीच मुलाकातें कम हो गईं, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ गया। इसी तनाव के चलते भारती पर आरोप है कि उसने अपने 5 महीने के बेटे को दम घोटकर मार डाला। सुरेश ने पुलिस को एक फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। उसके अनुसार, इस कॉल में भारती ने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शिकायत और डिजिटल सबूतों के आधार पर भारती और उसकी कथित पार्टनर सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया हैं पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14