अपराध

CG Crime : माचिस मांगने के बहाने लूट कर्मचारी से 80 हजार के जेवर छीनकर फरार

रायपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुई लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास दो अज्ञात युवकों ने एक सरकारी कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उसके साथ मारपीट की और सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बस स्टॉप पर बैठे थे पीड़ित, तभी पहुंचे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित आकाश कुमार तिवारी (38) गरियाबंद में आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। 2 मई की रात वे ड्यूटी के बाद अपने एक परिचित के घर राजिम गए थे। वहां भोजन करने के बाद वे करीब 11:30 बजे वापस रायपुर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम केंद्री बस स्टॉप पर वे कुछ देर विश्राम के लिए यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गए। इसी दौरान रात लगभग 12:30 बजे अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पीड़ित से बातचीत करने लगे।

माचिस मांगने के बहाने बनाया शिकार

पहले युवकों ने पीड़ित से माचिस मांगी और फिर अचानक उन पर गांजा रखने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद दोनों ने जबरन उनकी तलाशी लेना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत की ओर घसीट ले गए।

खेत में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी

खेत में ले जाकर आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में उन्होंने पीड़ित के हाथ की दो सोने की अंगूठियां और गले की चेन छीन ली। लूटे गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते पीड़ित आरोपियों का विरोध नहीं कर सका।

अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और 3 मई को अभनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित लूट का प्रतीत हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

Oral Sex in Car : चलती कार में नंगा करके करवाया ओरल सेक्स, बनाया वीडियो, उधार लेकर फंस गए थे नाबालिग सहित दो लोग

मुंबई : केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कई तरह…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

1 of 16