ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सीएम साय ने कह दी ये बड़ी बात लाखों परिवारों के लिए खुशखबरी, हाफ बिल योजना 200 यूनिट तक बढ़ाने की तैयारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार घरेलू बिजली बिल में आम जनता को राहत देने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल लागू करने की तैयारी में है।

CM विष्णु देव साय ने कहा- इंतजार कीजिए

इस संबंध में जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “इंतजार कीजिए।” वहीं, बिजली विभाग ने भी हाफ बिल योजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्ताव मंजूर होने पर घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। बता दें कि 1 अगस्त को राज्य सरकार ने हाफ बिल योजना में बड़ा बदलाव किया था। कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था, जिसका असर लाखों परिवारों पर पड़ा।

400 यूनिट तक हाफ बिल बढ़ाए – धनेन्द्र साहू

पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना बंद करने और महँगी बिजली की वजह से जनता परेशान है। अब सरकार जनता की नाराजगी को समझ रही है और योजना का दायरा बढ़ाने का संकेत दे रही है। उनकी मांग है कि 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ उपभोक्ताओं को मिले।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली…

1 of 27