सोशल मीडिया

“भैया, क्या कर रहे हो, मत करो ….” रैपिडो राइड के बीच ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत …. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख भड़के लोग

बेंगलुरु : बेंगलुरु शहर में एक महिला ने रैपिडो ड्राइवर पर यात्रा के दौरान छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। ये घटना 6 नवंबर 2025 को हुई जब महिला चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौट रही थीं। युवती ने पूरी कहानी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बयां की है जहां युवती ने बताया चर्च स्ट्रीट से जब वो अपने पीजी लौटने के लिए रैपिडो बाइक पर सवार हुई। उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि ये सफ़र कुछ ही मिनटों में एक डरावने अनुभव में बदल जाएगा। रास्ते में ड्राइवर का व्यवहार अचानक बदल गया और जो हुआ, उसने उस महिला को दहशत में डाल दिया।

महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा

अब ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, वीडियो के कैप्शन में युवती ने लिखा है कि,” आज, 06.11.2025 को, बेंगलुरु (कर्नाटक) में मेरे साथ एक ऐसी घटना हुई जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटते समय मैंने एक रैपिडो राइड बुक की थी। यात्रा के दौरान ड्राइवर ने मेरा पैर पकड़ने की कोशिश की।

ये सब इतना अचानक हुआ कि मैं समझ भी नहीं पाई कि क्या हो रहा है, रिकॉर्ड करना तो दूर की बात थी। जब उसने दोबारा ऐसा किया, तो मैंने कहा, “भैया, क्या कर रहे हो, मत करो…” लेकिन उसने नहीं रोका।” ”मैं बहुत डर गई थी मैं बाइक रुकवाने की हिम्मत भी नहीं कर पाई क्योंकि मैं इस जगह पर नई हूं और रास्ता नहीं जानती थी। जब हम मेरे लोकेशन पर पहुंचे, तो मैं कांप रही थी और रो पड़ी। पास खड़े एक सज्जन ने ये देखा और मुझसे पूछा कि क्या हुआ। जब मैंने उन्हें बताया, तो उन्होंने ड्राइवर का सामना किया।

ड्राइवर ने माफी मांगी और कहा कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा लेकिन जाते-जाते उसने मुझे ऐसे इशारे से देखा कि मैं और भी असुरक्षित महसूस करने लगी। मैं ये इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए न टैक्सी में, न बाइक पर, न कहीं और। ये पहली बार नहीं है जब मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ है लेकिन आज मैं चुप नहीं रह पाई क्योंकि मैं बेहद असुरक्षित महसूस कर रही थी। कृपया सतर्क रहें, अपनी भावनाओं पर भरोसा करें और चुप मत रहें। मैं इस मामले की शीघ्र जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।”

What's your reaction?

Related Posts

मासूमों के साथ ये कैसा इलाज? तांत्रिक बच्चों को हवा में उछालता रहा, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

सीतामढ़ी : बीमारी ठीक करने के नाम पर बच्चों के साथ की जा रही एक खतरनाक हरकत का…

Social Media : 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, इस दिन से लागू होगा नया नियम

कुआलालंपुर : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मलेशियाई सरकार ने…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 21