Rajnandgaon

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, जिले के 111 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों लिया पार्टी छोड़ने का फैसला

डोंगरगढ़/राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ भाजपा शहर मंडल में संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज 111 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है। सभी ने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को सौंप दिया है।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह संगठन में कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं और मनमाने ढंग से निर्णय लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि संगठन में लंबे समय से कार्यकर्ताओं की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते यह निर्णय लेना पड़ा। सामूहिक इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा संगठन में हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ इस्तीफा देने से शहर मंडल में गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं और इसी के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में जिला भाजपा संगठन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि संगठन स्तर पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो इसका असर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा को PHQ का नोटिस, विजयादशमी पर AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा दशहरे…

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG News : छत्तीसगढ़ में थम जाएंगे ट्रक और बसों के पहिए! ड्राइवर महासंगठन ने किया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर…

1 of 7