Kawardha

CG Crime : पत्नी ने अपने ही हाथों उजाड़ी मांग, भाई के साथ मिलकर पति को उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

कवर्धा : कबीरधाम जिले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। हत्या के पीछे घरेलू विवाद और पति की अत्यधिक शराबखोरी को वजह बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में मामला अंधे कत्ल का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने पति की शराब पीने की आदत और घरेलू विवाद से परेशान थी। इसी दौरान उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने पत्थर से सिर पर वार कर युवक की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

हत्या में इस्तेमाल पत्थर और स्कूटी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, एक्टिवा स्कूटी और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7