Rajnandgaon

CG Road Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा अज्ञात ट्रक ने 20 गायों को रौंदा

राजनांदगांव : राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में करीब 20 गायें अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 से गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना लालबाग थाना क्षेत्र में राज इंपिरियल होटल के सामने की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। देर रात नेशनल हाईवे पर अचानक मवेशियों का झुंड हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हाइवे पर 20 गायें सड़क पर मौजूद थीं, जिन्हें एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर के बाद कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव और घायल गायों को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। गौ सेवकों ने भी मौके पर पहुंचकर घायल गायों को उपचार दिलाने का प्रयास किया। शुरुआती जानकारी में 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

CG : शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुए अश्लील वीडियो, महिला शिक्षक पहुंची थाने, 5 शिक्षकों को नोटिस जारी

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा पर उस वक्त सवाल खड़े…

1 of 6