Rajnandgaon

CG Police : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले; SP ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निरीक्षक (TI), उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत चार थाना प्रभारियों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

चार थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

जारी तबादला आदेश के अनुसार छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगांव और सोमनी थाना के प्रभारियों का तबादला किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अनुराग सोनवानी को छुरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फैसला

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

1 of 6