Rajnandgaon

CG: Big breaking news…ED ने कई ठिकानों पर एक साथ दी दबिश

राजनांदगाव :- राजनांदगांव में ED की टीम शहर से लगे तीन स्थानों पर जांच कर रही हैं. इनमें नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं.राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजनांदगांव के कई ठिकानों में आज सुबह-सुबह दबिश दी है।

बताया जाता है कि ED की टीम ने DMF घोटाले से जुड़े मामले में नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान के ठिकानें पर रेड मारी है।मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रायपुर से राजनांदगांव पहुंची और सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने पर और कामठी लाइन में ललित भंसाली के ठिकाने पर रेड मारी है।

ईडी की टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। भोपाल और रायपुर से ईडी की टीमें सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचीं. इसके बाद टीम ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठानों समेत तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं.

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है.ईडी की इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी किस मामले या किस जांच के सिलसिले में की गई है.जांच पूरी होने और ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के…

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

1 of 6