Rajnandgaon

CG Big Road Accident : तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे तीन युवकों की मौत

राजनांदगांव : सोमनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भिलाई के तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जन्मदिन के मौके पर राजनांदगांव के एक ढाबे में खाना खाने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

एक की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

बताया जा रहा है कि युवक जन्मदिन मनाने के लिए राजनांदगांव आए थे। हादसे की खबर मिलते ही तीनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया। परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। पुलिस घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

1 of 6