Balodabajar - Bhatapara

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की पत्नी प्रीति जान (43) का शव गुरुवार सुबह बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी से बरामद किया गया। प्रीति 12 जुलाई से लापता थीं और उनकी तलाश की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान प्रीति जान के रूप में की गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।

एक दिन पहले पुल के पास मिली थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को प्रीति जान की स्कूटी अमलडीहा स्थित शिवनाथ पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। स्कूटी की डिक्की में चाबी मिलने के बाद वाहन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया और पहचान के बाद वाहन एसआई प्रियेश जान को सौंप दिया गया।

मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट के बाद

बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे मौके पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

मोबाइल फोन की तलाश जारी

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि प्रीति जान का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल मिलने से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और आखिरी बातचीत की जानकारी जांच में अहम भूमिका निभा सकती है। इसी आधार पर यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बिल्हा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर…

CG News : दशकर्म के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, परिवार रह गया हैरान

बलौदाबाजार : कहते हैं कि मौत के बाद इंसान कभी वापस नहीं आता, लेकिन बलौदाबाजार…

1 of 7