Balodabajar - Bhatapara

CG News : पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से दहला पूरा इलाका

बलौदाबाजार : जिले में बुधवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाटापारा शहर के मंडी रोड स्थित एक पाइप गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अनिल साहू का है, जहां प्लास्टिक पाइप और बोरवेल से जुड़ा सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। आग लगते ही प्लास्टिक सामग्री ने लपटों को और भड़का दिया, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। धुएं का गुबार इतना घना था कि दूर से ही आग की भयावहता साफ नजर आ रही थी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, हालांकि नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की जताई जा रही है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG Road Accident : बस हादसा रायपुर रेफर के दौरान 2 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तड़के सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में…

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर…

1 of 7