Balodabajar - Bhatapara

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर ठगी का मास्टरमाइंड निकला। आरक्षक हेमंत नायक को बलौदाबाजार पुलिस ने करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी के सनसनीखेज मामले में सारंगढ़ से गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले की चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। इसके ज़रिए वह बिजनेसमैन, बिल्डरों और अन्य धनाढ्य लोगों के बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उन्हें फ्रिज (जप्त) करवा देता था, फिर खुद को SP बताकर उनसे संपर्क करता और खाता अनफ्रिज कराने के बदले मोटी रकम की वसूली करता था।

बलौदाबाजार एसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने जब इस फर्जीवाड़े की तह तक पहुंचना शुरू किया, तो कई म्यूल अकाउंट और ट्रांजेक्शन की कड़ियां खुलती गईं। आखिरकार साइबर अपराध की गुत्थी सुलझाते हुए टीम ने आरोपी हेमंत नायक को सारंगढ़ से धर दबोचा।जांच में सामने आया कि आरक्षक हेमंत नायक ने कई अलग-अलग म्यूल अकाउंट (धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले खातों) के जरिए रकम ट्रांसफर कर अपने पूरे नेटवर्क को सक्रिय रखा था।

एक पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह का अपराध करना न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक है, बल्कि समाज में पुलिस पर भरोसे को भी चोट पहुंचाने वाला है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि हेमंत नायक को तकनीकी जानकारी और बैंकिंग सिस्टम की गहरी समझ थी, जिसका इस्तेमाल उसने बेहद शातिर तरीके से ठगी के लिए किया।

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी से पूछताछ जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उसके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है, क्योंकि अब तक की जांच में धोखाधड़ी की रकम और दायरा दोनों बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई बलौदाबाजार पुलिस की साइबर शाखा द्वारा की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ओपन बोर्ड परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज वायरल होने से मचा हड़कंप, खुलेआम चिट से पर्चा लिखते…

बलौदाबाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में आयोजित ओपन बोर्ड परीक्षा अब विवादों में…

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG Crime : कमरे में मिली पति – पत्नी की लाश, देखने वालों के भी उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

1 of 5